Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 22, 2013 - 09:00:22 AM


Title - श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन आज से
Posted by : puneetmafia on Jul 22, 2013 - 09:00:22 AM

जमशेदपुर : भगवान शंकर के जलाभिषेक को लेकर देवघर जाने वाली यात्रियों के सोमवार से श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाया जायेगा। ट्रेन टाटानगर से जसीडीह के बीच चलेगी। टाटा-जसीडीह (08183) स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से 22 अगस्त तक मंगलवार और शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी। टाटानगर स्टेशन से ट्रेन 23.45 में रवाना होगी जो 7.20 में जसीडीह स्टेशन पहुंचेगी। वही जसीडीह-टाटानगर (08184) स्पेशल ट्रेन 23 जुलाई से 23 अगस्त तक बुधवार और शनिवार को छोड़ सप्ताह में पांच दिन चलेगी। जसीडीह स्टेशन से ट्रेन 11.10 में खुलेगी जो 17.30 में टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में कुल दस कोच होंगे जिसमें आठ सामान्य व दो एसएलआर कोच रहेगा।

---------------

छपरा-टाटा का मिडिल बर्थ टूटा, यात्री घायल

जमशेदपुर : शनिवार को छपरा-टाटा एक्सप्रेस में सफर कर रहा जमशेदपुर का एक यात्री मिडिल कोच टूटने से गिर पड़ा। लोवर बर्थ के यात्री पर गिरने के कारण दोनों को चोट आयी। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन जैसे ही आसनसोल स्टेशन से छूटी एस-2 का मिडिल बर्थ टूट गया। हालांकि इस संबंध में टाटानगर स्टेशन पर किसी तरह की कोई शिकायत नही की गई है।