Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 30, 2013 - 18:00:21 PM


Title - श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ ट्रैक शुरू कराने के लिए रेलमंत्री से मिले सांसद
Posted by : puneetmafia on Jul 30, 2013 - 18:00:21 PM

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ ट्रैक शुरू करने की मांग को लेकर सांसद भरतराम मेघवाल ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खडगे से उनके निवास पर मुलाकात की। रेलमंत्री से दोनों जिलों की रेल समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया।
जेडआरयूसीसी सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि सांसद मेघवाल को केंद्रीय रेलमंत्री ने अगस्त तक हनुमानगढ़ ट्रैक पर ट्रेन शुरू कराने आश्वासन दिया। बाद में सांसद ने उन्हें ट्रेन शुरू करने के लिए श्रीगंगानगर आकर हरी झंडी दिखाने का आमंत्रण दिया। सांसद ने रेलमंत्री से श्रीगंगानगर-सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस को नियमित करने के लिए रैक उपलब्ध कराने, श्रीगंगानगर से जोधपुर के लिए इंटरसिटी, बठिंडा-जम्मू के बीच चलने वाली ट्रेन को श्रीगंगानगर से चलाने तथा श्रीगंगानगर से मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई आदि शहरों के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों की रेल बजट में घोषणा करने का आग्रह किया। जेडआरयूसीसी सदस्य शर्मा ने बताया कि हनुमानगढ़ ट्रैक शुरू करने के लिए सीआरएस दौरे की तिथि तथा डीआरएम के सूरतगढ़ दौरे में सितंबर तक ट्रेन शुरू करने की बातकहने के बाद सांसद ने रेलवे की ढिलाई को देखते हुए रेलमंत्री से मुलाकात की है।