Indian Railways News => Topic started by messanger on Jul 27, 2013 - 08:59:51 AM


Title - संड़ई पुल पर रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, आवागमन प्रभावित 10596984
Posted by : messanger on Jul 27, 2013 - 08:59:51 AM

मैलानी - पीलीभीत रेलपथ पर उस वक्त परिचालन पर असर पड़ा जब एक पेड़ संड़ई पुल पर आ गिरा। मरुधर एक्सप्रेस और गोंडा पैसेंजर के चक्के थम गए। दोनों ही ट्रेनें विलंब से चलने के कारण मुसाफिरों को भी दिक्कतें हो गई।
शाम को पीलीभीत - मैलानी रेलखंड पर संडई और माला के बीच भारी दरख्त सीधे लाइन पर आग गिरा। उस वक्त ऐशबाग से बरेली जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस 15313 और गोंडा से बरेली जाने वाली 52255 व एक अन्य पीलीभीत मैलानी को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के संचालन पर असर पड़ा। देर शाम को ट्रैक पर पेड़ गिरने से परिचालन ठप होने की खबर से मंडलीय कार्यालय में आयोजित बैठक में हडकंप मच गया। रेलवे सुपरवाइजर के मुताबिक करीब आधा घंटा से पैंतालिस मिनट पेड़ काटने में लग गया। मरुधर एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से चली तो वहीं गोंडा पैसेंजर भी तीन घंटा विलंब से चली। इसी क्रम में मैलानी को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के परिचालन पर भी असर पड़ा। नैनीताल एक्सप्रेस भी कुछ विलंब से चली।