Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Apr 01, 2013 - 21:00:30 PM


Title - सद्भावना एक्सप्रेस केपहिए से निकली आग
Posted by : AllIsWell on Apr 01, 2013 - 21:00:30 PM

उतरेटिया स्टेशन पर हुआ ट्रेन काब्रेक जाम
धुआं निकलती देख यात्रियों ने किया हंगामा
करीब डेढ़ घंटे तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
जागरण संवाददाता, लखनऊ : रक्सौल से दिल्ली जा रही सद्भावना एक्सप्रेस जब उतरेटिया स्टेशन पहुंची तो उसकी एक बोगी के पहिए का ब्रेक जाम होने से चिंगारी निकलने लगी। धुआं निकलता देख यात्रियों ने शोर मचाया। ट्रेन के गार्ड ने यात्रियों की आवाज सुनकर ट्रेन को रुकवाया। इसके चलते हिमगिरी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, प्रयाग पैसेंजर, पद्मावत एक्सप्रेस और प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक से दो घंटे तक खड़ी रहीं।
रविवार शाम करीब छह बजे सद्भावनाएक्सप्रेस लखनऊ की ओर आ रही थी। उतरेटिया स्टेशन से गुजरते हुए पीछे से तीसरी बोगी के पहिए का ब्रेक जाम होने के कारण एक्सल और पहिए के बीच चिंगारी निकलने लगी।यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेनको रोका गया। ब्रेक जाम होने के कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ रही थी। इसके ठीक पीछे शाम साढ़े छह बजे दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस भी उतरेटिया आ गई। फरक्का एक्सप्रेस से इंजन को काटकर सद्भावना एक्सप्रेस के पीछे की तीन बोगियों को काटकर अलग किया गया। इसके बाद सद्भावनाएक्सप्रेस के आगे के हिस्सों को लखनऊ रवाना किया गया। पहिए से धुआं निकलने की सूचना पर कैरिज अनुभाग के कर्मचारी भी उतरेटिया पहुंच गए। चिंगारी वाली एक बोगी को उतरेटिया में रखकर बाकी दोनो बोगियों को फरक्का एक्सप्रेस में जोड़ने के बाद लखनऊ भेजा गया। यहां पहले से खड़ी सद्भावना एक्सप्रेस में उसे जोड़कर ट्रेन को दिल्ली रवाना किया जा सका। इधर ढाई घंटे खड़ी रहने पर फरक्का एक्सप्रेस के यात्रियों ने हंगामा कर दिया। जीआरपी थाना प्रभारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।