Indian Railways News => Topic started by greatindian on May 19, 2013 - 06:00:03 AM


Title - सप्ताह में दूसरी बार फेल शक्तिपुंज एक्सप्रेस की इंजन
Posted by : greatindian on May 19, 2013 - 06:00:03 AM

दुद्धी : एक सप्ताह में दूसरी बार शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हुआ। इसकी वजह से ट्रेन साढ़े छह घंटे विलंब से अपने गंतव्य को रवाना हुई।
जबलपुर से चल कर हावड़ा जाने वाली 11447 डाउन शक्तिपुंज एक्सप्रेस का इंजन जोगीडीह स्टेशन के समीप शनिवार को फेल हो गया। रेणुकूट, दुद्धी, विढंमगंज, नगर ऊंटारी रेलवे आदि स्टेशनों पर आग बरसती दोपहरी में सैकड़ों यात्री प्लेटफार्म पर टहलते हुए ट्रेन का इंतजार करते देखे गए। आक्रोशित यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि आए दिन सवारी गाड़ी के इंजन फेल होने के पीछे आखिर कारण क्या है। इंजनों के रखरखाव के पीछे कोई बड़ा खेल खेला जा रहा है। या मैकेनिकल विभाग अपने कार्यो के प्रति सजग नहीं है। कोलकाता निवासी सत्तर वर्षीय भोला सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सवा ग्यारह बजे ट्रेन पकड़ने के लिए वे म्योरपुर से सुबह नौ बजे पत्‍‌नी उर्मिला संग निकल पड़े। साढ़े दस बजे स्टेशन पर पहुंचने पर बताया गया कि गाड़ी दो घंटा लेट है। हर दो घंटे पर यही रट एसएम लगा रहे थे। शाम छह बजे ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो राहत मिली। इसी तरह राजू ने बताया कि वह पत्‍‌नी व बच्चों संग समय से स्टेशन आ गया। भूखे प्यासे स्टेशन पर लू का थपेड़ा खाते हुए ट्रेन का इंतजार किए। यही हाल लगभग सभी स्टेशन पर थी। परेशान यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए इंजन फेल होने के कारणों की जांच कराने की मांग की है।