Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Nov 29, 2012 - 15:00:05 PM


Title - सफर को आसान बनाएगी वेस्टर्न रेलवे
Posted by : nikhilndls on Nov 29, 2012 - 15:00:05 PM

मुंबई।। जहां डिमांड और सप्लाई का संतुलन बिगड़ता है उस बिजनेस का फायदा हर कोई उठाया है, लेकिन भुगतना पड़ता है उपभोक्ता को। रेलवे में भी दलाल और अनाधिकृत विक्रेता फायदा उठाने की ताक में लगे रहते हैं लेकिन अब वेस्टर्न रेलवे योजना बनाकर इन समस्याओं से निजात दिलाने की कोशिश करेंगी। हालांकि यह योजनाएं कितनी सफल होंगी यह भविष्य की बात है।

बायो मैट्रिक सिस्टम से मिलेगी दलालों से निजात
स्टेशनों पर दलालों से निजात दिलाने के लिए वेस्टर्न रेलवे बायोमैट्रिक सिस्टम लगाने की योजना बना रही है। बायो मैट्रिक पद्धति से आरक्षित टिकट खरीदने वाले के अंगुठे के निशान लिए जाएंगे ताकि यह पता चल सके कि अमुक व्यक्ति महीने में कितनी बार टिकट खरीदने आता है। इसके अलावा दूसरे के नाम पर टिकट खरीदने वालों को अपनी पहचान देने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।

बिना पेंट्री कार वाले ट्रेनों में होंगे आधिकारिक वेंडर
लंबी दूरी की ट्रेनों में अनाधिकृत विक्रेताओं द्वारा ओवर चार्जिंग कर वस्तुएं बेचने वाले मामले में वेस्टर्न रेलवे अधिकृत विक्रेताओं को नियुक्त करने की योजना बना रही है। जीएम महेश कुमार के अनुसार, 'ट्रेनों में अनाधिकृत विक्रेताओं की कई शिकायतें मिल रही है, ओवर चार्जिंग की समस्या से निबटने के लिए हम खुद अधिकृत विक्रेताओं को नियुक्त करेंगे। अधिकृत विक्रेताओं को रेलवे की फिक्स रेट के मुताबिक ही ट्रेनों में सामान बेचना होगा।'

मुंबई-दिल्ली के बीच तीसरी राजधानी चलाने की योजना
वेस्टर्न लाइन पर सबसे ज्यादा टिकट की डिमांड मुंबई-दिल्ली रूट पर होती है। विभिन्न ट्रेनों के अलावा अभी दो राजधानी ट्रेनें चलाई जा रही है, इसमें से एक ट्रेन सप्ताह में दो बार चलती है। जीएम महेश कुमार ने कहा, 'मैं चाहता हूं दिल्ली-मुंबई रूट पर वेंटिग लिस्ट पूरी तरह से खतम हो जाए। इसके लिए तीसरी राजधानी चलाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे से भी बात की जा रही है।'