| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Jul 05, 2013 - 18:04:08 PM |
Title - समर स्पेशल बंद होने पर यात्रियों ने रोकी तीन ट्रेनें, दोबारा चलाने की मांगPosted by : railgenie on Jul 05, 2013 - 18:04:08 PM |
|
|
रेलवे द्वारा अम्बाला-सहारनपुर के मध्य समर स्पेशल पैसेंजर बंद किए जाने से गुस्साए सैकड़ों दैनिक यात्रियों ने केसरी स्टेशन पर सुबह जमकर हंगामा किया। करीब सात बजे यात्री पटरियों पर बैठ गए व दो पैसेंजर ट्रेनों के अलावा एक मालगाड़ी को भी रोक लिया। लगभग पौने घंटे तक ट्रैक जाम रहा। हंगामा करने वालों में ज्यादातर स्टूडेंट्स थे। विरोध ज्यादा हुआ तो स्टेशन मास्टर ने उनकी मांगें आला अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। |