Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on May 21, 2013 - 09:00:10 AM


Title - सरयू-यमुना एक्सप्रेस से कटी तीन भैंस, परिचालन बाधित
Posted by : riteshexpert on May 21, 2013 - 09:00:10 AM

छपरा-सोनपुर रेलखण्ड पर स्थित रेलवे गेट संख्या 43 के समीप रविवार को डाउन सरयू-यमुना एक्सप्रेस से तीन भैंसेँ कट गई। जिससे डाउन साइड में करीब 40 मिनट तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। इसकी सूचना मिलते ही छपरा कचहरी स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ ओपी प्रभारी सहित रेलवे के कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। उसके बाद ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ।
जानकारी के मुताबिक छपरा कचहरी स्टेशन से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पूरब दिशा में स्थित गड़खा रेलवे ढाला संख्या 43 है। रविवार की दोपहर जब 14650 डाउन सरयू यमुना एक्सप्रेस वहां पहुंची तो उसी समय तीन भैँसेँ उसके सामने आ गई। जिसके वजह से मौके परतीनों भैंस ट्रेन के चपेट में आने से कट गई। भैस ट्रेन के इंजन में फंस गई। जिसके वजह से सरयू यमुना एक्सप्रेस घटना स्थल पर हीकरीब 40 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन चालक व गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना छपरा कचहरी स्टेशन मास्टर को दी। उसके बाद स्टेशन अधीक्षक डीके लाल, आरपीएफ पीपी प्रभारी ओपी मीना तथा पीडब्लूआई राजकुमार सिंह सहित रेलवे के कई स्थानीय अधिकारी व आरपीएफ जवान वहां पहुंच गए। उसके बाद ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ। इस घटना के कारण छपरा-सोनपुर रेलखंड पर डाउन साइड के ट्रेनों का परिचालन करीब 40 मिनट तक बाधित रहा। इस संबंध में आरपीएफ पीपी प्रभारी ओपी मीना ने बताया कि अभी तक पता नहीं चला है कि वह तीनों भैंसेँ किसकी थीँ। भैँस के बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है। जबकि स्थानीय कई लोगों से पूछताछ की गई।