Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on May 14, 2013 - 06:00:19 AM


Title - साइंस ट्रेन दे गई विज्ञान के अनगिनत पहलुओं की जानकारी
Posted by : nikhilndls on May 14, 2013 - 06:00:19 AM

जागरण संवाददाता, बरेली : विज्ञान जगत से जुड़े अनगिनत पहलुओं की जानकारी देने निकली साइंस ट्रेन का बरेली का पड़ाव सोमवार समाप्त हो गया। आखिरी दिन दर्शकों के हुजूम ने सुबह से ही जंक्शन पर पहुंचना शुरू कर दिया। प्रदर्शनी देखने वालों को सिलसिला शाम पांच बजे तक जारी रहा। ट्रेन इंचार्ज राघव पांडया ने बताया कि बरेली के छात्रों में विज्ञान के प्रति उत्साह देखकर काफी अच्छा लगा। सोमवार को 11 स्कूल के 724 छात्र, 62 टीचर्स, किड्स जोन में 248 बच्चे पहुंचे इसके साथ ही अन्य लोग भी भारी संख्या में आए। रात 11 बजे ट्रेन आजमगढ़ के लिए रवाना हो गई।
छात्रों ने जाना प्रकृति के जीवनचक्र नियम
बदलाव ही प्रकृति का नियम है और इस नियम का उदाहरण साइंस ट्रेन ने छात्रों को बखूबी दिया। पृथ्वी पर चलने वाले जीवन चक्र को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित करना छात्रों को बेहद पंसद आया। केंद्रीय विद्यालय के कक्षा दस के छात्र शिवम कहते हैं कि ऊर्जा किस तहर से अपने रूप बदलती है और धरती पर किस तरह से पर्यावरण में बदलाव आ रहे हैं प्रदर्शनी के माध्यम से जानने को मिला। वहीं दूसरी तरफ किड्स जोन में नन्हे बच्चों ने विज्ञान को समझा।
ट्रेन के बाहर भी दिखा प्रदर्शनी जैसा माहौल
ट्रेन के बाहर लगी प्रकृति को दर्शाती फोटो बच्चों को काफी पसंद आई। धरती पर मौजूद विभिन्न तरह के जीवों को फोटो के माध्यम से देखने को मिला।
... ..
बहुत कुछ जानने को मिला। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करके हम पर्यावरण को किस तरह से बचा सकते हैं।
हर्षिता सक्सेना, सेक्रेड हार्ट स्कूल
पानी और बिजली की बचत करने से क्या फायदे हैं। यहां हमें बताया गया कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और धरती बचाएं।
आंचल, जीआरएम स्कूल
वायोडाइवर्सिटी के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला। प्रदूषण बढ़ने से पर्यावरण में बदलाव आ रहे हैं और इस कारण जीव जंतु मर रहे। प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना है तो प्रदूषण को रोकना होगा।
आदित्य, जीआरएम स्कूल