Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jun 29, 2013 - 12:30:24 PM


Title - सारनाथ 1 जुलाई से गोंदिया तक
Posted by : Mafia on Jun 29, 2013 - 12:30:24 PM

रायपुर।रेलवे बजट में घोçष्ात एसईसीआर जोन की चार ट्रेनों के फेरे एक जुलाई से बढ़ाए जा रहे हैं। इन ट्रेनों की समय सारिणी घोçष्ात कर दी गई है। इसमें छपरा दुर्ग के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को दुर्ग से गोंदिया तक और छपरा से मुजफ्फरपुर तक बढ़ाया गया है।


इसी प्रकार हैदराबाद-दरभंगा-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस का विस्तार दरभंगा से रक्सौल स्टेशन तक और एलटीटी-भुवनेश्वर-एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस का विस्तार भुवनेश्वर से पुरी स्टेशन तक किया गया है। चिरमिरी-बिजुरी पैसेन्जर का विस्तार अनूपपुर स्टेशन तक किया गया है। रेलवे बोर्ड ने सारनाथ एक्सप्रेस के विस्तार की तिथि एक जुलाई कर दी है। लेकिन दुर्ग-छपरा के बीच चलने वाली नई सारनाथ एक्सप्रेस की तिथि अभी तय नहीं की गई है। इस गाड़ी की समय सारिणी घोçष्ात कर दी गई है।


नए समय के अनुसार यह ट्रेन रात 11.15 बजे दुर्ग से छूटेगी और रात 12 बजे रायपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में दो एसएलआरडी, छह सामान्य कोच, पांच स्लीपर, एक एसी थर्ड, एक एसी सेकंड सहित कुल 15 कोच होंगे। इसी तरह रेल बजट में दुर्ग-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस और दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस व्हाया अमृतसर, बिलासपुर-बीकानेर सप्ताह में दो दिन चलेगी।

इन ट्रेनों की भी समयसारिणी घोçष्ात की गई है, लेकिन परिचालन की तिथि बाद में तय करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि समय सारिणी एक जुलाई से लागू हो जाएगा। रायपुर मंडल के अनुसार दुर्ग-जयपुर नई ट्रेन हर रविवार को शाम चार बजे छूटेगी और 4.45 बजे रायपुर पहुंचेगी। जबकि जयपुर से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दुर्ग के लिए रवाना होगी।