Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on May 25, 2013 - 15:00:31 PM


Title - सिक्ख रेजिमेंट के जवानों का ट्रेन में तांडव
Posted by : nikhilndls on May 25, 2013 - 15:00:31 PM

गया, निज प्रतिनिधि : गुरुवार की देर रात पटना-पलामू एक्सप्रेस के जनरल कोच में सिक्ख रेजिमेंट के जवानों ने नशे की हालत में तांडव मचाया। बोगी में सफर कर रहे यात्रियों ट्रेन के गया जंक्शन पहुंचने पर वैक्यूम कर उस समय तक रोके रखा जब तक कि जवानों को रेल पुलिस कोच से बाहर नहीं निकाला।
रेल थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि नशे में धुत जवानों की हरकत कुछ ऐसी हीं थी कि यात्रियों को नागवार गुजरा। विरोध में चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के अवर निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह तथा बल के जवानों की मदद से किसी तरह नशे में रहे फौजियों को कोच से उतार कर थाना लाया गया। इसके बाद ट्रेन पलामू की ओर रवाना हुई। श्री सिंह ने बताया कि उक्त फौजी सिक्ख रेजिमेंट के थे। जो पटना से उक्त ट्रेन में सवार होकर रामगढ़ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जवानों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए निजी मुचलके पर थाना से जमानत दे दिया गया। इस घटना को लेकर आरपीएफ तथा जीआरपी के अधिकारी व जवान सहित पलामू एक्सप्रेस के यात्री परेशान रहे।