| सिग्नल फेल, कई ट्रेनें प्रभावित by RailXpert on 22 April, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | सिग्नल फेल, कई ट्रेनें प्रभावित on 22 April, 2013 - 03:00 PM | |
जंकशन पर रविवार की सुबह दो घंटे तक सिग्नल फेल होने पर आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां प्रभावित हो गयी. सुबह 8 बजे ट्रैक ठीक होने के बाद गाड़ियों का परिचालन शुरू हो सका. बताया जाता है कि सुबह 6 बजे अचानक जंकशन स्थित प्लेटफार्म का ट्रैक फेल हो गया. सभी जगहों का सिगनल लाल हो जाने पर अधिकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गयी. सूचना मिलते ही एरिया मैनेजर जेपी त्रिवेदी सहित सिगनल के अधिकारी भी पहुंचे.छानबीन करने पता चला कि पैनल नंबर 9710 के पास गड़बड़ी है, जिससे ट्रैक फेल हुआ है. इस दौरान समस्तीपुर जाने वाली पैसेंजर एक्सप्रेस, गरीब रथ, पोरबंदर एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो गया. | ||