| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Apr 22, 2013 - 15:00:15 PM |
Title - सिग्नल फेल, घंटों फंसी रहीं कई ट्रेनें पीडब्लूआई व सिग्नल इंस्पेक्टर पर हो सकती है कार्रवाईPosted by : puneetmafia on Apr 22, 2013 - 15:00:15 PM |
|
|
बारिश के कारण रविवार अलस्सुबह नगर थाना रेलवे गुमटी के समीप 195 नंबर प्वाइंट के खराब होने से सिग्नल फेल हो गया। इससे ट्रेनों का परिचालन घंटो बाधित रहा। कर्मचारियों व यात्रियों में इस दौरान अफरातफरी मची रही। मिथिला, मौर्य, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस जंक्शन पर जबकि कई ट्रेनें अन्य स्टेशनों पर रुकी रहीं। इंजीनियरिंग व सिग्नल विभाग के अधिकारियों ने प्वाइंट पर जाकर जायजा लिया। काफी मशक्कत के बाद करीब सुबह आठ बजे सिग्नल ठीक होने के बाद ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई। सोनपुर मंडल के डीआरएम आरएल गुप्ता ने भी जायजा लिया। इसके बाद वीआइपी में सिग्नल व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीआरएम ने अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। साथ ही पीडब्ल्यूआइ व सिग्नल इंस्पेक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि जांच में लापरवाही साबित होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। |