Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on May 26, 2013 - 18:00:03 PM


Title - सियालदाह एक्सप्रेस का एसी फेल होने पर हंगामा
Posted by : puneetmafia on May 26, 2013 - 18:00:03 PM

जागरण संवाददाता, बरेली : गर्मी के साथ-साथ ट्रेन के एसी कोच में यात्रा भी भारी पड़ती जा रही है। आए दिन फेल हो रहे कोच के एसी हंगामे का सबब बन रहे हैं।
शनिवार दोपहर 13151 सियालदाह-जम्मूतवी एक्सप्रेस बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। कंट्रोल के जरिए बरेली जंक्शन को सूचना मिली थी कि ट्रेन के सेकेंड एसी कोच बी-वन का एसी खराब है। इस पर ट्रेन के आते ही रेलवे का इलेक्ट्रीशियन एसी सही करने के लिए वहां पहुंचा लेकिन कोच ठीक नहीं हो सका। यह देखकर ट्रेन में सफर कर रहे यात्री विकास शर्मा, संजीव द्विवेदी व विकास जैन समेत तमाम यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विकास शर्मा ने बताया कि कोच का एसी जम्मू से ही खराब है, इस कारण कूलिंग कम हो रही है। जहां भी शिकायत की अगले स्टेशन पर ठीक कराने की बात कहकर टाल दिया गया। एक बार ट्रेन चली भी तो उसे चेन पुलिंग कर रोक दिया गया। लगभग दस मिनट तक बरेली जंक्शन पर यात्रियों का हंगामा जारी रहा। सूचना पर स्टेशन उपाधीक्षक व आरपीएफ-जीआरपी का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। उन लोगों ने यात्रियों को समझाया तो बमुश्किल ट्रेन को रवाना किया जा सका।