Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on May 13, 2013 - 08:00:14 AM


Title - सिर्फ तीन मिनट में होगा रेल रिजर्वेशन, रेलवे की नई वेबसाइट पर मिलेगी सुविधा
Posted by : ConfirmTicket on May 13, 2013 - 08:00:14 AM

ट्रेनों में यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगले कुछ महीनों में न तो ऑनलाइन टिकट बुक करने में उनका ज्यादा समय लगेगा और न ही ट्रांजक्शन फेल्ड होगा।

इंडियन रेलवे एक नई वेबसाइट बना रही है, जो वर्तमान साइट से तीन गुना अधिक तेज होगी। यानी अभी अगर एक टिकट बुक करने में 10 मिनट लगता है, तो आने वाले समय में महज दो से तीन मिनट ही लगेगा।