Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Jul 09, 2013 - 20:00:04 PM


Title - सीडेक कंपनी को सौंपी गई जिम्मेदारी, शीघ्र ही एसएमएस गेटवे शुरू करने का फैसला
Posted by : Jitendar on Jul 09, 2013 - 20:00:04 PM

रांची.
राज्य के लोगों को अब एक एसएमएस पर सरकारी सूचनाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सरकार ने शीघ्र ही एसएमएस गेटवे शुरू करने का फैसला किया है। सीडेक कंपनी को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए सरकार कंपनी को प्रति एसएमएस की दर से भुगतान करेगी। सी-डेक के साथ अनुबंध करने का यह निर्णय तीन जुलाई को हुई राज्यपाल की सलाहकार परिषद की बैठक में लिया गया। इसके अलावा पेमेंट गेटवे और ई-स्टांप व ई-निबंधन का काम भी नॉमिनेशन के आधार पर अलग-अलग कंपनियों को सौंपा है।

विभागीय सचिव जेबी तुबिद ने सोमवार को बताया कि किस क्षेत्र में क्या सूचना मांगी जा सकेगी और किस नंबर पर एसएमएस भेजना होगा, इसका निर्धारण बाद में किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत यदि कोई छात्र अपने स्कॉलरशिप के आवेदन की प्रगति जानने के लिए एसएमएस करता है तो उसे उसके मोबाइल नंबर पर आवेदन की स्थिति और स्कॉलरशिप कब तक मिलेगा इसकी जानकारी मिल सकेगी।