Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 15, 2017 - 10:23:11 AM


Title - सूरत में जल्द आ रही मेट्रो सेवाएं
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 15, 2017 - 10:23:11 AM

सूरत शहर को मिलेगी मेट्रो की सौगात| उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल सूरत में मेट्रो चलने की घोषणा की और बताया कि सूरत को ढांचागत सुविधाएं कराये जाने पर राज्य सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जाएगा| सूरत 40 किलोमीटर लंबाई में बा हुआ है जिसमे मेट्रो बनाने कि लागत 12 हजार 800 करोड़ रूपए आएगी|
शुरुआत में चारा से ड्रीम सिटी और भेंसाण डिपो से सरोली तक मेट्रो कि सेवाएं आरम्भ होगी| उच्चस्तरीय समिति ने इन दोनों मार्गों कि मंजूरी दे दी है और मेट्रो प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए दिल्ली मेट्रो कारपोरेशन को सूचना दे दी गयी है| 
सूरत को दो कॉरिडोर में विभाजित किया जाएगा जिसमे ऊपर बातये गए मार्गों पर मेट्रो चलाई जाएगी| वर्ष 2016 में सूरत मेट्रो के प्रोजेकट की बात की गयी थी जिसका ड्राफ्ट जुलाई-2016 में तैयार कर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया था| सभी विकल्पों के निरिक्षण के बाद फ़रवरी 2017  में विस्तृत रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जा सकता है|

-HINDI-