| Indian Railways News => | Topic started by greatindian on Apr 26, 2013 - 21:00:19 PM |
Title - सेंट्रल पर बनेगी मल्टीपर्पज बिल्डिंगPosted by : greatindian on Apr 26, 2013 - 21:00:19 PM |
|
|
कानपुर। सेंट्रल स्टेशन पर जल्द ही एक ही छत के नीचे रिजर्वेशन, जनरल टिकट और खानपान के सामान से लेकर खरीदारी तक भी सुविधा मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने सेंट्रल स्टेशन पर 1.25 करोड़ रुपये की मल्टीस्टोरी मल्टीपर्पज बिल्डिंग की मंजूरी देने के साथ ही इसके लिए बीते सप्ताह बजट भी रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही गोविंदपुरी स्टेशन के विस्तार पर भी बोर्ड ने मुहर लगा दी है। अब वहां पर मुसाफिर घर बनने के अलावा जनरल टिकट और रिजर्वेशन काउंटर भी दोगुने हो जाएंगे। |