Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 03, 2013 - 18:00:25 PM


Title - स्वचालित सीढिय़ों से लैस होने वाला विले पार्ले बना पमरे का पहला स्टेशन
Posted by : Mafia on Aug 03, 2013 - 18:00:25 PM

पलपल इंडिया ब्यूरो, मुंबई.  स्वचालित सीढिय़ों से लैश होने वाला विले पार्ले पश्चिम रेलवे का पहला तथा महानगर का दूसरा स्टेशन बन गया है. स्थानीय विधायक कृष्णा हेगड़े की उपस्थिति में  परीक्षण के तौर पर इस एस्केलेटर्स की शुरुआत की गई है, जो सुबह 6 बजे रात 10 बजे तक क्रियान्वित रहेगा. उत्तरी छोर पर स्थित पादचारी पुल के प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर एस्केलेटर्स लगाया गया है. जिसकी लागत करीबवन 60 लाख रुपए है. हाई पावर बिजली के मोटरों से लैश इस एस्केलेटर्स का इस्तेमाल एक घंटे में 9000 लोग कर पाएंगे.

अब दादर, अंधेरी और बोरीवली की बारी

पश्चिम रेलवे के जन संपर्क अधिकारी नितिन डेविड ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के  अंत तक दादर, बोरीवली और अंधेरी में भी स्वाचलित सीढियां लगा दी जाएगी. इसके अलावा मुम्बई सेंट्रल, बांद्रा टाॢमनस (2) लोअर परेल, मीरा रोड. भायंदर नाला सोपारा और विरार में भी एस्केलेटर्स लगाने की योजना है.

मध्य रेलवे द्वारा ठाणे स्टेशन पर एक स्वचालित सीढ़ी की शुरुआत काफी पहले की जा चुकी है, 15 अगस्त तक एक और एस्केलेटर्स लगा दिया जाएगा. उसके बाद डोंबिवली, कल्याण, घाटकोपर, कुर्ला ,दादर और विक्रोली स्टेशन पर भी एस्केलेटर्स लगाएं जाएगे.