Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 15, 2013 - 23:58:41 PM


Title - स्वतंत्रता दिवस को ले रेलवे में हाई अलर्ट
Posted by : eabhi200k on Aug 15, 2013 - 23:58:41 PM

पश्चिम मेदिनीपुर जिलांतर्गत विभिन्न हिस्सों में बुंधवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोर-शोर से जारी रही। इधर माओवाद प्रभावित क्षेत्र में पड़ने के कारण दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर रेल मंडल में हाइअलर्ट की स्थिति रही। इधर हाइअलर्ट के बीच बीच ट्रेनों में खासी भीड़ भी देखी जा रही है। इधर राष्ट्रीय अवकाश की वजह से रेलवे ने गुरुवार को लोकल ट्रेनों में भी कुछ कटौती कर दी है।
बताते चलें कि आतंकवादी धमकियों के चलते केंद्रीय सरकार ने स्वतंत्रता दिवस वाले दिन हाइअलर्ट की घोषणा की है। इधर पश्चिम मेदिनीपुर जिले के झाड़ग्राम सहित जंगल महल में भी लगातार अस्त्रों की बरामदगी एवं माओवादियों द्वारा वर्ष 2010 कोझाड़ग्राम स्थित राजबांध इलाके में माओवादियों द्वारा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे को अंजाम दिए जाने को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा भी मंडल में हाइअलर्ट की घोषणा की गई है। खड़गपुर रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त पीवीएस शांताराम ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर है। यात्री सुरक्षा के मामले में स्थानीय पुलिस की भी सहायता ली जा रही है। दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस पर छुंट्टी के चलते ट्रेनों में खासी भीड़ देखी जा रही है। ऐसी ही भीड़ गुरुवार को भी होने की संभावना व्यक्त की गई। खड़गपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा कि राष्टीय अवकाश की वजह से ज्यादा भीड़ दूरगामी ट्रेनों में होने की संभावना है, इसलिए इसमें कटौती नहीं की गई है, लेकिन मेदिनीपुर-खड़गपुर-हावड़ा रूट की लोकल ट्रेनों में कुछ कटौती की गई है, क्योंकि छुंट्टी के चलते ऐसी ट्रेनों में अपेक्षाकृत भीड़ और दिनों के बनिस्पत कम होती है।