| स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के यात्रियों ने किया हंगामा by messanger on 26 May, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
messanger | स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के यात्रियों ने किया हंगामा on 26 May, 2013 - 06:00 PM | |
कासं, छपरा : दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के यात्रियों ने शनिवार की रात्रि में छपरा जंक्शन पर जमकर हंगामा किया। जिसके कारण गाड़ी काफी देर तक खड़ी रही। बताया जाता है कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के कई बोगियों में बत्ती व पंखा नहीं चल रहा था। कुछ में पानी भी खत्म था। इसी बात को लेकर यात्री छपरा जंक्शन पर शिकायत करने के बाद हंगामा करने लगे। छपरा जंक्शन के रेल कर्मी व्यवस्था को ठीक करने में लगे थे। समाचार प्रेषण तक उक्त ट्रेन छपरा जंक्शन पर ही खड़ी है। | ||