Indian Railways News => Topic started by irmafia on Apr 23, 2013 - 06:00:15 AM


Title - स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से भागे थे दोनों दरिंदे
Posted by : irmafia on Apr 23, 2013 - 06:00:15 AM

जासं, नई दिल्ली : मासूम गुड़िया से दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपी मनोज व प्रदीप घटना के बाद एक साथ स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से बिहार भाग गए थे। मासूम के साथ दरिंदगी के बाद दोनों ने उसका गला घोटने की कोशिश की थी। नशे में होने की वजहसे उन्हें लगा कि बच्ची की मौत होगई है। इसके बाद दोनों कमरे में ताला लगाकर ट्रेन पकड़ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आ गए। जनरल डिब्बे का टिकट लेकर दोनों ने रात 8.40 पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पकड़ ली। अगले दिन 16 अप्रैल की सुबह मनोज मुजफ्फरपुर में उतर कर अपने घर चला गया और प्रदीप लखीसराय में रहने वाली मौसी के घर पहुंचा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रदीप व मनोज बिहार में लगातार एक-दूसरे से बात कर रहे थे। प्रदीप के भी मोबाइल फोन से पोर्न क्लिप मिली है। जानकारी के अनुसार चार वर्ष पहले दोनों का परिचय दिल्ली में एक फैक्टरी में काम करने के दौरान हुआ था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई।