Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Mar 23, 2013 - 12:00:59 PM


Title - हजारीबाग रेल लाइन का ट्रायल रन आज
Posted by : AllIsWell on Mar 23, 2013 - 12:00:59 PM

हजारीबाग : प्रमंडलीय मुख्यालय
हजारीबाग के
लोगों का दशकों पुराना रेलवे से जुड़ने
का सपना शनिवार को साकार होने
वाला है। रेलवे से मिली जानकारी के
अनुसार कोडरमा से हजारीबाग जिले के
पदमा प्रखंड तक (करीब 35 किलोमीटर)
रेलवे इंजन का ट्रायल रन होगा। ट्रायल
इंजन कोडरमा से शनिवार पूर्वाह्न
चलेगा। इस अवसर पर रेल परियोजना के
उप मुख्य अभियंता एके सिन्हा, वरीय
अधीक्षण अभियंता एलएल मीणा,
कोडरमा के वरीय अधीक्षण
अभियंता यशपाल कुमार, हजारीबाग के
कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार
सिन्हा आदि मौजूद रहेंगे।
ज्ञात हो कि अनुसार कोडरमा-
रांची वाया हजारीबाग की 208
किलोमीटर लंबी रेल
परियोजना का शिलान्यास 6 मार्च
1999 को कोडरमा में तत्कालीन
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने
किया था। उस समय रेल मंत्री नीतिश
कुमार थे। परियोजना का कार्य वर्ष
2002 में शुरू हुआ। शुरुआत में इसकी लागत
करीब 400 करोड़ थी जो परियोजना में
हो रहे विलंब के कारण 3000 करोड़ पहुंच
गई। तत्कालीन वित्त मंत्री व
हजारीबाग सांसद यशवंत सिन्हा ने
परियोजना को लेकर
काफी गंभीरता दिखाई थी। पिछले वर्ष
दिसंबर में रेलवे अधिकारियों के साथ
समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने वर्ष
2013 के मध्य तक हजारीबाग तक रेल
को जरूर दौड़ाने का अल्टीमेटम
दिया था।