Indian Railways News => Topic started by Mafia on Apr 19, 2013 - 15:00:42 PM


Title - हाईस्पीड ट्रेन की उम्मीद आगे बढ़ी
Posted by : Mafia on Apr 19, 2013 - 15:00:42 PM

बागपत। दिल्ली से बड़ौत के बीच
हवा से बातें करते हुए हाई स्पीड
ट्रेन चलने की उम्मीद एक कदम और
आगे बढ़ गई है। इस प्रोजेक्ट पर
काम तो पहले से ही चल रहा है। अब
शहरी विकास एवं संसदीय कार्य
मंत्री कमलनाथ ने नागर विमानन
मंत्री और बागपत के सांसद अजित
सिंह को खत भेजकर यह
जानकारी दी है कि इस प्रोजेक्ट
के लिए फिजिबिलिटी स्टडी और
डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट
(डीपीआर) बनाने के लिए निर्देश
जारी किए जा चुके हैं।
अजित सिंह ने इस बारे में कमलनाथ
से बात की थी। इसी के जवाब में
कमलनाथ ने खत लिखकर यह
जानकारी दी है। हालांकि नेशनल
कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड
(एनसीआर) की ओर से ट्रैफिक प्लान
2032 के तहत तैयार की गई इस
योजना पर शहरी विकास मंत्रालय
की ओर से काम पहले ही चल रहा है।
रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम
कॉरिडोर में आठ रेल मार्गों पर
हाई स्पीड ट्रेन
चलाना प्रस्तावित है।
इन्हीं में से एक दिल्ली-शहादरा-
बड़ौत है। ये ट्रेनें 40-50 मिनट
में ही 100 किमी. की दूरी तय कर
लेती हैं। अगर सपना सच
हो गया तो फिर बड़ौत से
दिल्ली पहुंचने में 30 मिनट
ही लगेंगे।
प्रस्तावित आठ कॉरिडोर
1.दिल्ली-सोनीपत-पानीपत
2.दिल्ली-शहादरा-बागपत
3.गाजियाबाद-हापुड़,
4.गाजियाबाद-बुलंदशहर,
5.दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ,
6. दिल्ली-फरीदाबाद-पानीपत
7. दिल्ली-गुड़गांव-रेवाड़ी और
8. दिल्ली-रोहतक
अजित सिंह की ओर से
मीडिया को भेजे गए शहरी विकास
मंत्री के खत में बताया गया है
कि दिल्ली-बड़ौत के बीच
हाईस्पीड ट्रेन के लिए
फिजिबिलिटी स्टडी और डीपीआर के
लिए निर्देश जारी किए जा चुके
हैं।
-अजित सिंह को थैंक यू
बागपत। रालोद नेताओं का कहना है
कि हाई स्पीड ट्रेन शुरू हो जाने
के बाद दस-दस मिनट के अंतराल पर
चलेंगी। इसका प्रयास करने के लिए
चौधरी अजित सिंह को धन्यवाद
दिया गया है। इस संबंध में हुई
मीटिंग में रालोद के सुखवीर सिंह
गठीना, नीरज पंडित, ओमवीर ढाका,
अमित जैन, ओमवीर सिंह तोमर, राजू
तोमर सिरसली, सत्यवीर सिंह, सोनू
विश्वकर्मा मौजूद रहे।
-कहां रह गया डबल ट्रैक का सर्वे
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर के बीच
रेलवे लाइन का दोहरीकरण करने के
लिए रेलवे के अधिकारी सर्वे करके
तो चले गए, लेकिन अभी तक
इसकी लिखित जानकारी प्रशासन
को नहीं भेजी है। यह सर्वे
तभी पूरा होगा जब प्रशासन यह
रिपोर्ट
भेजेगा कि इसकी उपयोगिता क्या है
? डीएम हर्ष तन्खा का कहना है
कि अभी रेलवे से पत्र
नहीं मिला है। जैसे ही यह
आएगा इसका जवाब भेज दिया जाएगा।