Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 02, 2013 - 02:59:51 AM


Title - हावड़ा ट्रेन को रामनगर तक चलाया जाए
Posted by : Mafia on Aug 02, 2013 - 02:59:51 AM

बाजपुर। लालकुंआ से हावड़ा चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को रामनगर से संचालित करने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर स्टेशन मास्टर को रेल मंडल प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को शाम चार बजे विभिन्न संगठनों के दर्जनों लोग एकत्र होकर जुलूस की शक्ल समाज सेवी केशव पासी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर लालकुंआ से हावड़ा चलने वाली ट्रेन को रामनगर तक चलाने, लालकुंआ से गूलरभोज के मध्य टांडा रेंज क्रासिंग बुड़ाखत्ता गांव मेें हाल्ट स्थापित करने, काशीपुर से लालकुंआ के मध्य एक जोड़ी शटल सेवा चलाने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर स्टेशन मास्टर संजय कुमार को मंडल प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रति रेलवे महाप्रबंधक, रेल मंत्री, सांसद सहित कई मंत्रियों और रेलवे के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। मौके पर सुशील सिंघला, जगदीश पांडे, अशोक गोयल, सुभाष, पंकज शर्मा, धर्मानंद पांडे, विजय कुमार, शिव कुमार, विनोद टंडन, रणवीर सिंह संधू आदि थे।