Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 05, 2017 - 12:03:35 PM


Title - हिसार रेलवे स्टेशन पर लगेंगे लिफ्ट और एसकेलेटर
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 05, 2017 - 12:03:35 PM

हिसार रेलवे स्टेशन पर एसकेलेटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है| रेलवे ने इसकी मंजूरी दे दी है और एसकेलेटर का टेंडर भी आवंटित कर दिया है| अगले सप्ताह से कार्य प्रारम्भ हो जाएगा| इसके अलावा पुल पर दिव्यांगों के चढ़ने और उतरने में हो रही परेशानी को देखते हुए लिफ्ट भी लगाई जाएगी|
दो माह में ये दोनों ही सुविधाएं यात्रियों के उपयोग के लिए तैयार हो सकती हैं| इसके अलावा हिसार रेलवे स्टेशन के वाशिंग यार्ड के कार्य में भी तेजी दिखाई दे रही है|
दो लिफ्ट और दो एसकेलेटर लगाने का प्रावधान है| प्लेटफार्म नंबर 2 - 3 और 4 - 5 पर ये सुविधा दी जाएगी| लिफ्ट लगाने का खर्च 25 लाख रूपए का आएगा|

-HINDI-