Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 26, 2013 - 18:00:26 PM


Title - हेमपुर क्रॉसिंग की मरम्मत शुरू ट्रेनों को कॉशन और वाहनों को डायवर्ट कर निकाला
Posted by : nikhilndls on Aug 26, 2013 - 18:00:26 PM

सीतापुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर उत्तर रेलवेे मुरादाबाद मंडल की हेमपुर क्रॉसिंग गेट नंबर-45 ए की मरम्मत का कार्य रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन रविवार को कॉशन के जरिए इस ट्रैक से जाने वाली सभी रेलगाड़ियां दस की स्पीड से गुजारी गईं, जबकि क्रॉसिंग से होकर जाने वाले वाहनों को डायवर्जन के जरिए अलग-अलग रूटों से निकाला गया। डायवर्जन के कारण वाहनों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी। हालांकि कहीं भी जाम की नौबत नहीं आई। सोमवार को भी इस क्रॉसिंग पर मरम्मत का कार्य होगा।
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर-45 ए की ओवर हॉलिंग व ट्रैक के स्लीपर बदलने के लिए 25 व 26 अगस्त की तारीख तय की थी। इसके चलते लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर पड़ने वाली हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों की आवाजाही रविवार को बंद कर दी गई। सुबह दस के बाद इस क्रॉसिंग से वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह बंद कर दी गई। इसके बाद जेसीबी व क्रेन के साथ रेलवे अफसरों की पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। इस दौरान हेमपुर क्रॉसिंग से गुजरने वाली ट्रेनों को पहले दिन कॉशन देकर दस की स्पीड में निकाला गया। दोपहर तक की सभी ट्रेनों को कॉसन के जरिए पास करने के बाद मरम्मत कार्य तेज हुआ। मरम्मत कार्य में लगे मजदूरों ने पटरियों को काटा। बाद में उन्हें जेसीबी और क्रेन की मदद से निकालने के बाद वहां पर नई पटरियां बिछाईं गईं। इस काम में ढाई घंटे का समय लग गया। आननफानन टीम ने पहले ट्रैक पर लेवलिंग की। बाद में वहां पर नई पटरियां बिछाईं।
इस क्रॉसिंग से होकर गुजरने वाले आम मुसाफिरों व माल वाहक वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला गया। जाम से बचाने के लिए डायवर्जन वाले तय रूटों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्री वाहन सिधौली-मिश्रिख-पिसावां-नेरी होते राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर निकाले गए। इसी तरह महोली-बड़ागांव-हरगांव-सीतापुर नैपालापुर वाया लखीमपुर बाई पास होते हुए वाहन हाईवे पर निकले। माल वाहक वाहनों को लखीमपुर बाईपास नैपालापुर-हरगांव-लखीमपुर-मोहम्मदी व शाहजहांपुर को निकाले गए। इस डायवर्जन से यात्री व माल वाहक वाहनों को लंबी दूरी का सफर तय करना पड़ा।http://epaper.amarujala.com//pdf/2013/08/26/20130826a_01716900503.jpg