Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jul 19, 2013 - 15:00:44 PM


Title - हो जाइये तैयार, 13 अगस्त से उदयपुर टू रामेश्वरम की सैर कराएगी ट्रेन
Posted by : Mafia on Jul 19, 2013 - 15:00:44 PM

उदयपुर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत उदयपुर से रामेश्वरम ट्रेन की रवानगी अब 13 अगस्त को होगी। भरतपुर से द्वारका जाने वाली ट्रेन 18 अगस्त को जाएगी।

देवस्थान विभाग के अनुसार तीर्थयात्रा कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। ज्ञात रहे कि उदयपुर से रामेश्वरम के लिए ट्रेन 11 अगस्त को जानी थी, जबकि भरतपुर से द्वारिका के लिए गाड़ी 12 अगस्त को जाने वाली थी। आवेदकों की वरीयता क्रम तय करने के लिए बुधवार को यहां संभागीय आयुक्त कार्यालय में लॉटरी निकाली जाएगी।

मिल गया पाताल जाने का रास्ता... लेकिन गुजरना होगा इन खौफनाक रास्तों से

देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. प्रियंका भट्ट ने बताया कि संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता वाली कमेटी के सभी सदस्यों की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे लॉटरी निकाली जाएगी। उल्लेखनीय है कि उदयपुर से रामेश्वरम और सम्मेद शिखर के लिए ट्रेनें निकलेंगी, जिनके लिए सबसे अधिक आवेदन विभाग को मिले हैं।

प्रमुख शासन सचिव के साथ होगी वीसी

देवस्थान विभाग के स्थानीय अधिकारी बुधवार को देवस्थान विभाग के प्रमुख शासन सचिव से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए चर्चा करेंगे। एजेंडा तीर्थयात्रियों को कार्यक्रम की जानकारी देना, यात्रा में चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति, योजना की क्रियान्विति में प्रशासन, देवस्थान, आईआरटीसी के मध्य समन्वय, संभागीय मुख्यालय और बोर्डिंग रेलवे स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों के लिए काउंटर लगवाने आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।