Indian Railways News => Topic started by messanger on Mar 26, 2013 - 09:00:26 AM


Title - होली के दिन दो बजे तक बंद रहेंगे अधिकांश रेलवे टिकट आरक्षण केंद्र
Posted by : messanger on Mar 26, 2013 - 09:00:26 AM

जासं, नई दिल्ली : होली के उपलक्ष्य में
बुधवार (27 मार्च) को दिल्ली मंडल के
अधिकांश टिकट आरक्षण काउंटर दोपहर
दो बजे तक बंद रहेंगे। दो बजे के बाद
सभी काउंटर सामान्य दिनों की तरह खुल
जाएंगे। यात्रियों को ज्यादा परेशानी न
हो, इसके लिए प्रमुख स्टेशनों पर बने
टिकट आरक्षण काउंटर सामान्य
दिनों की तरह से सेवारत रहेंगे। इस दिन
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन
मेट्रो की सेवा भी दोपहर दो बजे तक बंद
रहेगी।
सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहने
वाले काउंटर में सरोजनी नगर, लाजपत
नगर, ओखला, कड़कड़डूमा, दिल्ली शाहदरा,
आदर्श नगर, कीर्ति नगर, तुगलकाबाद,
शकूरबस्ती, रोहिणी, अखिल भारतीय
आयुर्विज्ञान संस्थान, अंतरराष्ट्रीय
पर्यटक ब्यूरो, गाजियाबाद, नोएडा,
सब्जीमंडी, गुड़गांव, पटौदी रोड, मेहम
टाउन, रोहतक, पालम, दिल्ली छावनी,
दिल्ली सराय रोहिल्ला, फरीदाबाद,
बल्लभगढ़, पलवल, नरेला, जाखल, सोनीपत,
पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल,
नांगलोई, मानसा, रोहतक, बहादुरगढ़,
शामली, खतौली, मुरादनगर, मोदीनगर,
मेरठ छावनी, मेरठ शहर, मुजफ्फरनगर,
बड़ौत, गोहाना, झज्जर, ग्रेटर नोएडा,
देवबंद, साहिबाबाद, तथा आनंद विहार
टर्मिनल एवं नया गाजियाबाद
कंप्यूटरीकृत आरक्षण शामिल हैं।
वहीं, संसद भवन, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया,
सर्वोच्च न्यायालय, तीस
हजारी न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय, आइआइटी, जवाहरलाल नेहरू
विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्व
विद्यालय, कश्मीरी गेट, रेलवे बोर्ड
तथा मुश्किल आसान वैन से होने
वाली टिकट आरक्षण की सुविधा बुधवार
को पूरे दिन बंद रहेगी।
लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए नई
दिल्ली (पहाड़गंज एवं अजमेरी गेट की ओर)
, दिल्ली जंक्शन तथा हजरत निजामुद्दीन
स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटर हर
रोज की तरह काम करेंगे।