Indian Railways News => Topic started by chotelal on Mar 30, 2013 - 12:00:50 PM


Title - होली के बाद बढ़ी ट्रेनों में भीड़
Posted by : chotelal on Mar 30, 2013 - 12:00:50 PM

बरेली : होली का त्यौहार खत्म होने के साथ ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को जंक्शन पर लगभग सभी ट्रेनों में खचाखच भीड़ नजर आई।
जंक्शन पर बड़ी लाइन पर हिमगिरी, जम्मू तवी, बरेली वाराणसी, काशी विश्वनाथ, बरेली प्रयाग व छोटी लाइन पर बरेली ऐशबाग में जबरदस्तभीड़ नजर आई। लखीमपुर खीरी के प्रेम कुमार देहरादून अपनी नौकरी पर जा रहे थे। उनका कहना हैकि ट्रेनों में भीड़ बढ़ना लाजमी है, सभी को अपने काम पर वापस जाना है। होली पर रिजर्वेशन भी नहीं मिल पाया, अब जनरल डिब्बे में ही सफर करना पड़ेगा। वहीं दिल्ली जारहे रामरूप बोले कि ट्रेनों में त्योहारों के बाद भीड़ बढ़ जाती है। सामान होने के कारण दिक्कत तो होगी लेकिन काम पर भी जाना है।