Indian Railways News => Topic started by Mafia on Mar 22, 2013 - 15:00:55 PM


Title - होली पर जयपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन
Posted by : Mafia on Mar 22, 2013 - 15:00:55 PM

जयपुर। होली और धुलंडी के अवसर पर
यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए
रेलवे कई महत्वपूर्ण गाड़ियों के फेरे बढ़ाने
जा रहा है। इनमें श्रीगंगानगर-नांदेड-
श्रीगंगानगर सुपरफास्ट के दो फेरे,
ब्रांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-
बांद्रा टर्मिनस के दो फेरे और
बांद्रा टर्मिनस-जयपुर-बांद्रा टर्मिनस
के एक-एक फेरे बढ़ाए जाएंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य मुख्य
जनसम्पर्क अधिकारी तरुण जैन के अनुसार
इन गाड़ियों की समय
सारणी निम्नानुसार रहेगी।
गाड़ी संख्या 04722 श्रीगंगानगर-हजूर
साहिब नांदेड सुपरफास्ट स्पेशल रेल
सेवा 23 व 26 मार्च 2013 को ।2 फेरे)
श्रीगंगानगर से मंगलवार एवं शनिवार
दोपहर 2.40 बजे रवाना होकर अगले
दिन रात्रि 11.45 बजे हजूर साहिब
नांदेड पहुंचेगी। इसी प्रकार
गाड़ी संख्या 04721 हजूर साहिब
नांदेड-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट स्पेशल रेल
सेवा 25 व 28 मार्च 2013 को हजूर
साहिब नांदेड से गुरुवार एवं सोमवार
को प्रात: 11.00 बजे रवाना होकर अगले
दिन रात्रि 10.40 बजे श्रीगंगानगर
पहुँचेगी।