Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 05, 2016 - 19:14:55 PM


Title - 850 किमी की दूरी तय करने में लग रहे हैं 48 घण्टे
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 05, 2016 - 19:14:55 PM

जम्मू कश्मीर में भारी बर्फ बारी हुई तो उत्तर भारत में कोहरे ने अपने पैर फैला लिए हैं| हालात ये हैं कि दिल्ली से आने वाली ट्रेनें अभी से 20 से 22 घण्टे विलम्ब से चल रही हैं| अभी तो पूरी ठंड बाकी है और कोहरे का असली कहर भी बाकी है| 
रीवा आनंदविहार सुपरफास्ट ट्रेन 850 किमी की दूरी आमतौर पर 22 घण्टे में तय करती है पर इस समय इस गाडी को 48 घण्टे लग रहे हैं|
तीन दिसम्बर को रीवा-आनंदविहार सुपरफास्ट से दिली जाने के लिए अनुग्रह मिश्रा स्टेशन ट्रेन के समय पर पहुंचे जो शाम पांच बजे का है पर रात गुजर गयी पर ट्रेन आई ही नहीं| रेलवे के पूछताछ केंद्र पर पूछने पर हर कुछ घण्टे में ट्रेन का समय पांच पांच घण्टे बढ़ दिया जाता था और देरी होते होते इतनी देरी हो गयी की गाडी सीधे पांच दिसम्बर को आई|
इसी तरह मुम्बई रूट की लगभग सारी ट्रेनें अति विलम्ब स्थिति में चल रही हैं और इस पूरे शीतकाल के समय हालात और ख़राब ही होने वाली है|

-HINDI-