| ट्रेन का समय पूछने पर र्दुव्यवहार by riteshexpert on 25 May, 2013 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | ट्रेन का समय पूछने पर र्दुव्यवहार on 25 May, 2013 - 03:00 AM | |
धनबाद: कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर रात को बुकिंग क्लर्क यात्रियों को ट्रेन का समय नहीं बताते. ज्यादा जिद करने पर धमकी देते हैं. आये दिन रेलकर्मियो की इस हरकत से यात्री परेशान हैं. कइयों की ट्रेन छूट जाती है. गुरुवार की रात 11 बजे तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी निवासी मनोज कुमार सिंह नामक यात्री ने फोन कर बुकिंग क्लर्क की धमकी व र्दुव्यवहार की शिकायत की. मनोज ने अपने मोबाइल से स्टेशन पर मौजूद कई महिला व पुलिस यात्रियों से बात करायी. सभी ने बुकिंग क्लर्क के र्दुव्यवहार की पुष्टि की. मनोज रांची में नौकरी करते हैं. उन्होंने परिजनों के साथ वनांचल से रांची के लिए टिकट लिया था. कुमारधुबी स्टेशन पहुंच उन्होंने बुकिंग क्लर्क से पूछा कि पाटली कब आ रही है, लोकल कितने बजे खुलेगी. बुकिंग क्लर्क भड़क गये बोले हम कुछ नहीं जानते. मनोज ने कहा आपको तो टाइम बताना काम है. बुकिंग क्लर्क भड़क गये. बोलने लगे, जाओ जो करना है कर लो. अगर आसनसोल रहता तो तुम्हें बताते. बुकिंग क्लर्क का जवाब : कुमारधुबी स्टेशन के पूछताछ नंबर 6540-272077 पर प्रभात खबर संवाददाता ने रात को 11 बज कर 39 मिनट पर फोन किया. फोन रिसीव करने वाले ने खुद को बुकिंग क्लर्क बताया. लेकिन अपना नाम बताने से इनकार कर दिया. यात्रियों को समय बताने के बजाय र्दुव्यवहार करने की बात पूछे जाने पर कहा कि आज एक ही स्टाफ की ड्यूटी है. टिकट भी काटना पड़ता है. र्दुव्यवहार की बात नहीं है, पूछने वाले ही धमकी देने लगते हैं. | ||