Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 01, 2012 - 00:19:41 AM


Title - :बिजली गुल होने से कुछ यूं बेहाल हुए लोग
Posted by : railgenie on Aug 01, 2012 - 00:19:41 AM

चंडीगढ़/मोहाली।नार्दन ग्रिड के फेल हो जाने से आधी रात से गुल हुई बिजली से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।रेलवे स्‍टेशन पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे। बिजली जाने से लोगों की नींदें उड़ गई। अस्पतालों में भी हालात बेहाल रहे। सुबह कई स्कूलों में क्लासें आसमान के नीचे लगाई गई। इन्वर्टर का सहारा लिया गया पर बाद में में वो भी फेल हो गए तो लोग घरों से बाहर आ गए। रेलयात्री हुए परेशान मोहाली से दिल्ली जाने वाले यात्री निश्चित समय पर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे लेकिन उन्हें वहां पहुंच कर पता चला कि दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी तीन घंटे लेट है।

सीनियर डिप्टी मेयर ने मंगवाया पानी का टैंकर:- चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर दर्शन कुमार ने सोमवार सुबह बिजली जाने के बाद जब पानी नहीं आया तो वे सेक्टर 15 से पानी का टैंकर लाकर लोगों को पानी भरवाया। दर्शन कुमार ने कहा कि लोगों ने पानी को लेकर मुश्किल जताई तो टैंकर लाया गया।   उधर,चंडीगढ़ एयरपोर्ट भी नॉर्दन ग्रिड फेल होने से अछूता नहीं रहा। यहां आने वाले कर्मचारी और अधिकारी तो परेशान रहे ही साथ ही यात्रियों को भी एसी की ठंडक न मिलने की वजह से परेशानी हुई। गौरतलब है कि एयरपोर्ट पर तीन जेनसेट लगे हैं, लाइट न आने की वजह रातभर एयरपोर्ट पर जेनसेट से ही सप्लाई की गई। एयरपोर्ट डायरेक्टर कै. एचएस तूर ने कहा कि बिजली न आने से एयरपोर्ट के कामकाज पर खासा असर नहीं पड़ा। शताब्दी चली डीजल इंजन से

बिजली गुल होने के चलते शताब्दी एक्सप्रेस  डीजल इंजन लगाया गया। इसके बावजूद भी डेढ़ घंटे की देरी से चंडीगढ़ पहुंची। वहीं ऊना के रास्ते चंडीगढ़ होकर नई दिल्ली ने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से यहां पहुंची।