Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Aug 01, 2012 - 15:20:06 PM


Title - 80 year old rail engine - कमाल का है 80 साल पुराना यह रेल इंजन - www.bhaskar.com
Posted by : ConfirmTicket on Aug 01, 2012 - 15:20:06 PM

भोपाल की खूबसूरती से पर्यटकों को रूबरू कराने के उद्देश्य से बड़े तालाब पर याट क्लब को संवारने का काम पहले से ही जारी है। इसी क्रम में सोमवार की रात असम के बदरपुर से रेल का यह भाप इंजन लाया गया है। रेल परिषद, नई दिल्ली की ओर से आवंटित इस इंजन को पर्यटकों के लिए बोट क्लब पर स्थापित किया जाएगा।

80 साल पुराने इस रेल इंजन का वजन 65 टन है। इसे खास तौर से पर्यटकों के लिए मंगाया गया है। यह 7 दिनों में बोट क्लब पर स्थापित हो जाएगा।