Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 17, 2012 - 15:01:02 PM


Title - big facility on indian railway stations - रेल यात्री अब भूल जाएंगे पुराने दिन, क्योंकि आ गई नई खास स
Posted by : nikhilndls on Jul 17, 2012 - 15:01:02 PM

इंदौर।रेल मंत्रालय देशभर के स्टेशनों के बुकिंग ऑफिस पर सिक्के उपलब्ध कराने वाली मशीनें (सीवीएम) लगाएगा। इससे खुल्ले पैसों की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।   अभी यात्री खुल्ले पैसे नहीं होने पर या तो पूरी राशि नहीं ले पाते या इधर-उधर भटकते रहते हैं। मंत्रालय ने तय किया है कि ए-वन श्रेणी (जैसे इंदौर) के स्टेशनों के हर बुकिंग ऑफिस पर अधिकतम चार और अन्य श्रेणी के स्टेशनों पर अधिकतम दो मशीनें लगाई जाएंगी।

  मशीनें ऐसी जगह लगेंगी जहां यात्रियों को आने-जाने में परेशानी न हो। रेल मंत्रालय ने इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक और अन्य सार्वजनिक बैंकों को मौका देने का मन बना लिया है। मशीनों का रखरखाव बैंक करेंगे और वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनमें हमेशा सिक्के रहें। मशीनों पर सिक्के की कमी होने और रखरखाव की जरूरत के लिए बैंक के संपर्क अधिकारी का नाम लिखा रहेगा।