Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jul 24, 2012 - 03:00:33 AM


Title - Ludhiana Metro - लुधियाना मेट्रो के लिए कहां से आएंगे 2,000 करोड़
Posted by : eabhi200k on Jul 24, 2012 - 03:00:33 AM

चंडीगढ़. लुधियाना में बनने वाले मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए पंजाब सरकार अपने हिस्से के दो हजार करोड़ रुपए कहां से जुटाएगी, इस सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। स्थानीय निकाय विभाग ने फंड जुटाने के लिए कई तरह के प्रस्ताव तैयार किए हैं, जिसको लेकर सोमवार को दिल्ली में मीटिंग होगी। इसमें केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ फंड जुटाने संबंधी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। कुल योजना 10500 करोड़ रुपए की है। इसमें से 20 फीसदी पंजाब सरकार देगी, जो करीब 2,000 करोड़ रुपए बनते हैं।

किराए से उम्मीद, स्टांप ड्यूटी भी बढ़ेगी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉपरेरेशन, जिसने लुधियाना मेट्रो के संबंध में दी गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लुधियाना प्रोजेक्ट दस साल में पूरा होगा। पंजाब सरकार को हर साल 200 करोड़ रुपए देने होंगे। प्रोजेक्ट बन जाने के बाद न्यूनतम किराया 12.5 रुपए और अधिकतम 35 रुपए रखा गया है। इससे सालाना 200 करोड़ रुपए एकत्रित होंगे। अगले प्रस्ताव में इसे न्यूनतम 15 से 45 रुपए रखने की योजना है। इससे चालीस करोड़ रुपए अतिरिक्त एकत्रित होंगे।

जमीन के रेट बढ़ेंगे तो टैक्स भी बढ़ेगा

लुधियाना जिले में मेट्रो सैस के नाम पर एक फीसदी स्टांप ड्यूटी बढ़ाने की योजना है। लुधियाना में हर साल 600 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी इकट्ठी होती है। इससे साठ करोड़ रुपए सालाना एकत्रित होंगे। लुधियाना में मैट्रो रेल का काम शुरू होने से लुधियाना में जमीन की कीमतों इजाफा होगा, जिससे टैक्स भी बढ़ेगा।

दो बड़ी टाउनशिप की भी योजना

प्रोजेक्ट बन जाने के बाद लुधियाना में दो हजार एकड़ में दो बड़ी टाउनशिप बसाने की भी योजना है। ये गलाडा की ओर से बसाई जाएंगी और इससे एक हजार करोड़ रुपए जुटाए जा सकेंगे। लुधियाना नगर निगम और नगर सुधार ट्रस्ट के पास काफी जमीन पड़ी हुई है। इसे भी मेट्रो रेल के लिए दे दिया जाएगा।

प्रोजेक्ट कंपनी की यह मांग

ञ्चट्रैक बिछाने के लिए खरीदे जाने वाले सामान पर 500 करोड़ रुपए का वैट न लगे। ञ्च बद्दोवाल में 90 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए कंस्ट्रक्शन डिपो बने। इसके लिए 146 करोड़ रुपए चाहिए। ञ्च प्रोजेक्ट के लिए 173 एकड़ जमीन पंजाब सरकार मुहैया करवाएगी।

कहां से कहां तक चलेगी लुधियाना मेट्रो रेल

लुधियाना मेट्रो रेल के दो कॉरिडोर बनाए जाएंगे । 15.8 किलोमीटर का पहला कॉरिडोर इयाली चौक(फिरोजपुर रोड) से बीबीएमबी पावर हाउस (चंडीगढ़ रोड़) तब बनेगा। इसमें 4.4 किलोमीटर जमीन के नीचे बनेगी। कॉरिडोर नंबर दो गिल गांव (धूरी-संगरूर रोड) से राहों रोड तक 13 किलोमीटर बनेगी जिसमें से 7.2 किलोमीटर लाइन जमीन के नीचे होगी। प्रोजेक्ट की लागत कम करने के लिए प्रोजेक्ट के जमींदोज लाइन को एलिवेटेड भी किया जा सकता है।