Indian Railways News => Topic started by sushil on Sep 12, 2012 - 21:00:22 PM


Title - RAIL NEWS CENTER: जबलपुर से गुजरेगी उधना से वाराणसी तक नई साप्ताहिक नई ट्रेन
Posted by : sushil on Sep 12, 2012 - 21:00:22 PM

जबलपुर। रेलवे ने महाराष्ट्र के उधना से वाराणसी तक नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू कर दी है। ये ट्रेन जबलपुर से होकर गुजरेगी। पहले दिन ये गाड़ी (09051) सोमवार सुबह विशेष्ा ट्रेन के रूप में 11 बजे उधना से वाराणसी के लिए रवाना हुई। इसके बाद गाड़ी नियमित रूप से प्रत्येक शुक्रवार रात 9.05 बजे उधना स्टेशन से रवाना होकर शनिवार दोपहर 12.50 पर जबलपुर पहुंचेगी। वापसी में प्रत्येक रविवार सुबह 5.25 बजे वाराणसी से रवाना होकर शाम 5.05 बजे जबलपुर होते हुए सोमवार सुबह 11.45 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के प्रमुख ठहराव नंदुरवार, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर और छिवकी होंगे।   Source - Patrika