Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jul 23, 2012 - 21:20:36 PM


Title - अंकोरा स्टेशन लूटकांड का उद्भेदन
Posted by : railenquiry on Jul 23, 2012 - 21:20:36 PM

गया : रेल पुलिस ने इसी माह गया-मुगलसराय रेलखंड के सोननगर रेल थानांतर्गत अंकोरा स्टेशन लूटकांड में शामिल एक अपराधी को गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। रेल डीएसपी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के जसपुर गांव निवासी झापस चौधरी है। जिसके पास से लूट का मोबाइल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि लूट की घटना 1 जुलाई की मध्य रात में हुई थी। इस घटना में शामिल चार अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि उक्त घटना में स्टेशन मास्टर संजय कुमार से टिकट बिक्री के 47 सौ रुपए तथा औरंगाबाद जिले के एक यात्री कृष्णा राम से 12 हजार नकद व नोकिया का एक मोबाइल अपराधियों ने लूट लिया था। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में गठित टीम में शामिल सोननगर रेल थानाध्यक्ष रामेश्वर राम, गया रेल थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने आमस थानाध्यक्ष के सहयोग से उक्त लूटकांड का उद्भेदन कर लिया है। उन्होंने कहा कि श्री सिंह तथा श्री राम को पुरस्कृत करने की अनुशंसा वरीय पुलिस अधिकारियों से की गई है।