Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jul 28, 2012 - 21:20:39 PM


Title - अर्जुन अवार्डी प्लेयर्स की ट्रेन सुविधा बढ़ी- Arjun Awardi train players feature enhanced - Navbhara
Posted by : eabhi200k on Jul 28, 2012 - 21:20:39 PM

वस ॥ गुड़गांव : रेलवे मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाडि़यों को अपने पास पर राजधानी ट्रेन के फर्स्ट क्लास या सेकंड क्लास एसी में और शताब्दी ट्रेनों के चेयर कार में सफर करने की सुविधा प्रदान की है। इसके अलावा मेल और एक्सपे्रस ट्रेन में भी वह इस पास से फर्स्ट क्लास और सेकंड एसी में सफर कर सकेंगे।

इस बाबत एक 10 जुलाई को ही सभी जोनल रेलवे को सर्कुलर भिजवा दिया गया है। इस पास के जरिए खिलाडि़यों को जिंदगी भर मुफ्त सफर की सुविधा मिलती है।

इसके अलावा जिन अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाडि़यों की उम्र 65 या इससे अधिक है, वह अब अपने एक साथी को भी इसी क्लास में अपने साथ ले जा सकते हंै।