Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 31, 2012 - 16:19:27 PM


Title - आधे भारत की बिजली गुल, नॉर्दर्न और ईस्टर्न ग्रिड फेल ट्रेनें जहां की तहां रुकी दिल्ली मेट्रो में 12
Posted by : railgenie on Jul 31, 2012 - 16:19:27 PM

बिलजी गुल होने का सबसे बुरा असर ट्रेन यातायात पर पड़ा है. दिल्ली बिहार और उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर जाने और आने वाली ज्यादातर ट्रेनें जहां की तहां रुकी पड़ी हैं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
मेट्रे सेवा भी ठप ग्रिड फेल होने से पूरी दिल्ली में बिजली का संकट पैदा हो गया है. रात दो बजे से लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए हैं.
बिजली नहीं होने से दिल्ली मेट्रो सेवा भी ठप हो गई है.आगरा के पास ग्रिड में खराबी का पता चला है.
दिल्ली मेट्रो में 12 लाख यात्री फंसे

उत्तरी ग्रिड में बिजली की खराबी के चलते आज अपराह्न दिल्ली मेट्रो का परिचालन ठप्प हो गया जिससे यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पडा.

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी ग्रिड में फिर से आज खराबी आने से मेट्रो परिचालन अपराह्न एक बजकर दस मिनट पर ठप्प पड गया.

स्टेशनों में प्रवेश तथा सुरक्षा जांच बंद कर दी गयी. यात्री सिग्नल भी बंद हो गये जिससे यातायात पर प्रभाव पडा.

मेट्रो स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया  ‘‘उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण सभी ट्रेन सेवायें स्थगित कर दी गयीं. ट्रेनों को पास के स्टेशन पर लाकर खाली कराया गया.’’

मेट्रो में करीब 12 लाख यात्री फंसे हुए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि डीएमआरसी ट्रेनों में फंसे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सभी प्रयास कर रही है.

दिल्ली मेट्रो का यातायात कल भी करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहा था.
आज समस्या कहां से आई, जानकारी नहीं: शिंदे

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने पॉवर ग्रिड में आयी खराबी के बाद कहा कि हम यह पता लगाएंगे कि समस्या कहां से आई है.

एक दिन पहले सोमवार को आयी खराबी के बाद शिंदे ने कहा था कि हमें समस्या के बारे में जानकारी हो गयी है और हम उसे दूर करने के प्रयास कर रहे हैं.

उन्होंने कहा था कि कुछ राज्य कोटे से ज्यादा बिजली खर्च करते हैं जिसकी जांच होगी.

शिंदे ने मंगलवार को ग्रिड में आयी खराबी के बारे में कहा कि वह इसका पता लगाएंगे कि आखिर यह समस्या कहां आई है. उन्होंने कहा कि आज की समस्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है.