Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 28, 2016 - 19:05:13 PM


Title - उज्जैन - दाहोद मेमू ट्रेन में सुविधाघर कि सफाई से बचने के लिए रेलवे ने किये वेल्डिंग से बन्द
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 28, 2016 - 19:05:13 PM

रेलवे यात्रियों को कितनी भी सुविधा देने कि बात कर ले पर हर दिन कुछ न कुछ और कहीं न कहीं एसे उदहारण सामने आ जाते हैं जो रेलवे के इन दावों को खोखले साबित कर देते हैं| कुछ ऐसा ही हुआ है उज्जैन - दाहोद मेमू ट्रेन में जहाँ सफाई करने से बचने के लिए ट्रेन के शौचालयों को वेल्डिंग कर बंद कर दिया गया है|
69182 उज्जैन - दाहोद ट्रेन में पहले से ही सुविधाघर हर डिब्बे में नहीं थे पर इसके चार डिब्बों में एक - एक सुविधाघर कि सुविधा दी गयी थी| पर इस सुविधा को भी रेलवे ने वेल्डिंग कराकर बंद कर दिया है जिससे परेशानी खासकर वृद्ध और महिलाओं को हो रही है|
मेघनगर स्टेशन पर इसका विरोध भी हुआ पर रेलवे पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है| इस ट्रेन का रखरखाव दाहोद में होता है और इस मंडल कि ये अकेली ट्रेन है जिसमे सुविधाघर की व्यवस्था नहीं है| जब मेघनगर में यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कक्ष में जाकर इसका विरोध किया तब स्टेशन मास्टर ने सिर्फ इस बात को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँचाने के बात कही|

-HINDI-