Indian Railways News => Topic started by messanger on Jun 17, 2012 - 15:00:19 PM


Title - एक जुलाई से बदल जाएगा 70 से अधिक ट्रेनों का समय
Posted by : messanger on Jun 17, 2012 - 15:00:19 PM

जयपुर.एक जुलाई से लागू होने वाली रेलवे की नई समय सारणी में उत्तर पश्चिम रेलवे जोन की करीब 70 ट्रेनों का समय बदलेगा। जोन मुख्यालय में इन ट्रेनों का नया समय तय करने की तैयारी चल रही है। इसे जल्दी ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

अधिकतर ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन होगा। नई समय सारणी में मार्च में रेल बजट में घोषित नई ट्रेनों का समय भी जारी कर दिया जाएगा।