Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 13, 2018 - 15:08:40 PM


Title - काउंटर से बुकिंग क्लर्क गायब पुकारते रहे यात्री
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 13, 2018 - 15:08:40 PM

मुजफ्फरपुर स्टेशन यूटीएस के नौ व छह समेत अन्य काउंटरों पर सोमवार की शाम टिकट कटाने  को यात्रियों की लम्बी लाइन लगी रही | लेकिन काउंटर से बुकिंग क्लर्क गायब रहे | यात्री टिकट के लिए भटकते रहे और आवाज उठाते रहे , लेकिन कर्मचारी अनसुना करते रहे | आधा घंटा बीत गया और यात्री चिल्लाते रहे, पर कोई बहार नहीं आया | इस बीच स्वतन्त्रता सेनानी एक्सप्रेस आकर चली गयी और अंततः यात्रियों को टिकट नहीं मिला | रेलवे अधिकारी ने कहा की काउंटर छोड़ने वाले कर्मियों से पूछताछ होगी |

-HINDI-