Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 20, 2018 - 13:07:04 PM


Title - गंगानगर से बांद्रा के बीच सीधी ट्रेन सुविधा जल्द
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 20, 2018 - 13:07:04 PM

गंगानगर से बांद्रा के बीच जल्द ही सीधी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो सकती है | प्रस्ताव भेजा जा चुका है बीएस रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने की देरी है | प्रस्ताव में बीकानेर से बांद्रा के बीच चलने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन के गंगानगर तक विस्तार की बात कही गयी है | 
श्रीगंगानगर - नादेड़ के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के लिए नया रैक आ चुका है। यह एक्सप्रेस ट्रेन छह विभिन्न मंडलों से होकर गुजरेगी। इनमें से तीन की अनुमति प्राप्त हो गई है। तीन अन्य रेल मंडलों से मंजूरी मिलने के बाद श्रीगंगानगर नादेड़ एक्सप्रेस के रैक को एलएचबी कोच से बदल दिया जाएगा।

-HINDI-