Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jun 17, 2012 - 15:00:25 PM


Title - गोमती एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा 9375990
Posted by : railgenie on Jun 17, 2012 - 15:00:25 PM

शनिवार शाम डाउन की गोमती एक्सप्रेस का एसी फेल हो जाने के कारण यात्रियों ने फीरोजाबाद स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा। जिसके चलते ट्रेन करीब आधा घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। एसी को कानपुर ठीक कराने का आश्वासन देकर यात्रियों को शांत कराया गया। तब कहीं जाकर यात्रियों ने ट्रेन को आगे की ओर बढ़ने दिया।