Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 01, 2012 - 15:19:52 PM


Title - जर्मन तकनीक से बने कोच जल्द लगेंगे महाबोधि एक्स. में : गर्ग
Posted by : riteshexpert on Aug 01, 2012 - 15:19:52 PM

जर्मन तकनीक से बने अत्याधुनिक सुरक्षा व सुविधायुक्त एलएचबी कोच बहुत जल्द ही महाबोधि एक्सप्रेस के पास होंगे। प्रयास है कि अगले माह से एलएचबी कोच वाली महाबोधि चलने लगेगी।उक्त बातें रेलवे बोर्ड से आए एक्ज्क्यूटिव डायरेक्टर आफ रेलवे सेफ्टी बी.एन. गर्ग मंगलवार को यहां निरीक्षण के बाद 'जागरण' से एक भेंट में बताया। उन्होंने कहा कि उक्त कोच में कुछ तकनीकी खामियां सामने आई थी जिसे दूर कर लिया गया है। श्री गर्ग सबसे पहले न्यू कोचिंग काम्प्लेक्स पहुंचे। यहां उन्होंने महाबोधि एक्सप्रेस के वर्तमान कोच का सघन निरीक्षण किया। यात्रियों के जानमाल व सुविधा में किसी प्रकार की आंच न आए। इस लिहाज से पैंट्री कार की जांच की। यहां उन्होंने पैंट्री कार के संचालक आर.के. एशोसिएट्स के मैनेजर बिटू कुमार से एलपीजी गैस कनेक्शन, यात्रियों को दिए जाने वाले नाश्ता, लाइसेंस व एकरारनामा के कागजातों की तो जांच किया ही। साथ ही आग लगने पर किस तरह इस पर काबू पाया जाएगा? इसको डेमोंस्ट्रेशन कराकर देखा। इसके बाद पैंट्री कार सहित कोच की साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण किया। यहां के बाद श्री गर्ग दुर्घटना राहत ट्रेन में उपलब्ध संसाधनों का करीब आधे घंटे से अधिक देर तक निरीक्षण के बाद गया जंक्शन लौट गए।