Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 17, 2012 - 09:00:11 AM


Title - ज़ल्द ही ख़त्म होने वाला है डबल डेकर एसी ट्रेन में सफर का करने का इंतजार
Posted by : railgenie on Jul 17, 2012 - 09:00:11 AM

डबल डेकर एसी ट्रेन में सफर का करने का जयपुरवासियों का इंतजार अब जल्दी ही खत्म होगा। जयपुर-दिल्ली डबल डेकर एसी ट्रेन के संचालन की हरी झंडी मिल गई। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय की ओर से सोमवार को जयपुर मंडल को एक पत्र जारी कर ट्रेन के संचालन के लिए तैयार करने के निर्देश दिए गए।



मुख्यालय के चीफ रोलिंग स्टाक इंजीनियर की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि उत्तर पश्चिम रेलवे जोन और उत्तर रेलवे जोन में ट्रेन के संचालन की हरी झंडी मिल गई है। ऐसे में जयपुर मंडल के अधिकारी इस ट्रेन के संचालन के लिए तैयार रहें। ट्रेन के संचालन की तिथि कभी भी घोषित की जा सकती है।



गौरतलब है कि डबल डेकर ट्रेन तीन माह से जयपुर में खड़ी है, लेकिन रेलवे संरक्षा आयुक्त की ओर से इसको चलाने की अनुमति नहीं मिली थी। साथ ही कोच में करंट नहीं पहुंचने की समस्या भी सामने आ रही थी। पत्र मिलने के बाद जयपुर मंडल के अधिकारियों ने भी ट्रेन के संचालन के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी।