Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 10, 2017 - 09:07:16 AM


Title - टाटानगर रेलवे स्टेशन के दो बुकिंग काउंटर ड्यूटी लेने से कतरा रहे रेल कर्मचारी
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 10, 2017 - 09:07:16 AM

टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर करंट टिकट काउंटर प्रशासन की अनदेखी का शिकार है| काउंटर नंबर 9 और 10 में ऑनलाइन आरक्षण करने की सारी सुविधाएं तो लगा दी गयी हैं परन्तु इसका केबिन पूरी तरह एयर पैक है| ना कहीं से हवा आने का रास्ता है और न जाने का; इस वजह से गर्मियों का मौसम जैसे जैसे पूरी तरह से आ रहा है इन दोनों काउंटर के अंदर गर्मी और उमस भी बढ़ रही है जिस वजह से कर्मचारियों को परेशानी भी हो रही है|
इसके अलावा तापमान जैसे जैसे बढ़ता है, अंदर लगे कम्यूटर सिस्टम भी ढंग से काम नहीं करते और रुक जाते हैं| सबसे ज्यादा परेशानी तत्काल आरक्षण के समय आती है जब अचानक ही सिस्टम रुक जाते हैं और यात्रियों को परेशानी होती है| रेलकर्मी इनदिनों अक्सर दरवाजा खोल देते हैं, ऐसे में अपराधी रेलवे कॅश को सॉफ्ट टारगेट भी कर सकते हैं| 
इन सभी परेशानियों के कारण रेल कर्मी भी इन दोनों ही काउंटर पर ड्यूटी लेने से कतरा रहे हैं |  पदाधिकारी बार-बार सूचना दिये जाने के बावजूद इस परेशानी को नजर अंदाज कर रहे है.
-HINDI-