Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jun 21, 2012 - 00:00:32 AM


Title - ट्रेन में गिरकर अधेड़ यात्री की मौत 9388591
Posted by : nikhilndls on Jun 21, 2012 - 00:00:32 AM

बुधवार की तड़के सुबह बरौनी कटिहार रेल खंड पर लोहियानगर रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जीआरपी ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच घायल को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। शव का अंत्य परीक्षण करवा उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक खगड़िया जिले के मोरकाही थाना अंतर्गत बछौता निवासी रौदी सदा का 40 वर्षीय पुत्र सुलेन्द्र सदा बताया जा रहा है।